कोई ऐसी भी इक किताब लिखे
सब सवालों के सब जवाब लिखे
हमने काली स्याह रात में भी
जगमगाते हुए से ख्वाब लिखे
कोई चेहरा भला पढूं कैसे
सबके चेहरों पे हैं नकाब लिखे
अब यहाँ हो रही नीलाम कलम
कौन है जो के इन्कलाब लिखे
कोई माली है जो नसीब लिखे
कहीं कांटे कहीं गुलाब लिखे
ये अलग बात, भेजता ही नहीं
ख़त तुझे मैंने बेहिसाब लिखे
जाने 'साहिल' तुझे हुआ क्या है
इक ज़रा मौज को सैलाब लिखे
बहुत अच्छी ग़ज़ल कही .... तीसरा और चौथा शेर खास अच्छे लगे....
ReplyDeleteकाली स्याह रात में जगमगाते से ख्वाब ..बहुत सुन्दर भाव ...
ReplyDeletekoi aisi bhi ik kitaab likhe
ReplyDeletesab sawaalon ke sab jawaab likhe
wahh!!!!!
bohot umda ghazal hai dost, bohot khoob
बहुत खूबसुरत अंदाज
ReplyDelete"ab yahan ho rahi neelam kalam
ReplyDeletekaun hai jo ke inqlab likhe"
umda sher..
achchhi gazal..
बहुत सुन्दर गज़ल 3,4 शेर बहुत पसन्द आया।
ReplyDeleteइन गिरते उठते शब्दों में ,
ReplyDeleteआपने कितने बढ़िया ख्यालात लिखे :-)
खूब !!
हमने काली स्याह रात में भी
ReplyDeleteजगमगाते हुए से ख्वाब लिखे ...
बहुत खूब ... ग़ज़ल का अंदाज़ लजवाब है ... मज़ा आ गया पढ़ कर सारे शेर ...
झकझोरते हुए भाव को जीती हुई गज़ल!
ReplyDeletebehatreen,....!!
ReplyDeleteगहन भावों की खूबसूरत अभिव्यक्ति. आभार.
ReplyDeleteसादर
डोरोथी.
वाह क्या ग़ज़ल लिखी है साहिल साहब, एक एक शेर कमाल है...
ReplyDelete6.5/10
ReplyDeleteअब यहाँ हो रही नीलाम कलम
कौन है जो के इन्कलाब लिखे
बहुत खूब ...
उम्दा ग़ज़ल
हर शेर ध्यान खींचने में कामयाब है
sahilji,
ReplyDeleteumda gazal.
"har insan me hote hai das bis aadmi
jise bhi dekhna kae bar dekhna..."
likhte rhiye, hum aate rhenge padne ke liye...
hamare blog me visit kare:
http://ashoklalwani.blogspot.com/
Fantastic Sahil Sahab!! Loved it.
ReplyDeletekhubsurat ghazal hai dost,....bahut khubsurat.... "naqab likhe" yah prayog to mujhe sabse jyada pasand aayaa ....
ReplyDelete